ग्राम सभा में बड़ा फैसला: फुनगी के प्राथमिक स्कूल को मिला किचन शेड, ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

उदयपुर। ग्राम पंचायत रामनगर के आश्रित ग्राम फुनगी में ग्राम सभा का आयोजन श्रीमती सुशीला पैकरा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवास, राशन, शिक्षा, आंगनबाड़ी, पेंशन, स्वास्थ्य सहित अन्य जनहित के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान जिला कलेक्टर ने आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के अनुमोदन, शासन से प्राप्त राशि का सदुपयोग तथा निर्धारित समय-सीमा में आवास निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम के प्राथमिक विद्यालय एवं नवीन आंगनबाड़ी भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्राथमिक विद्यालय में किचन शेड की आवश्यकता को देखते हुए जिला कलेक्टर ने मौके पर ही किचन शेड निर्माण की तत्काल स्वीकृति प्रदान की, जिससे विद्यालय में मध्यान्ह भोजन व्यवस्था और अधिक सुचारु रूप से संचालित हो सकेगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सुरक्षित आवागमन के प्रति जागरूक किया।

ग्राम सभा में जिला पंचायत सीईओ, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ, परियोजना अधिकारी (पीओ), जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि, तकनीकी सहायक, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, पंच, उपसरपंच, ग्राम फुनगी के सभी शिक्षक, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर