प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी का किया गया विस्तार तहसील रामानुजनगर के अध्यक्ष बने राजेश कुमार साहू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी का किया गया विस्तार – श्री राजेश कुमार साहू बनाए गए तहसील अध्यक्ष रामानुज नगर खिलेंद्र वर्मा बनाये गय तहसील अध्यक्ष प्रेमनगर*

सूरजपुर। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 22 अगस्त2025 को काम बंद कलम बंद एक दिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल किए जाने को लेकर जिला फेडरेशन के पदाधिकारियों का ब्लॉक स्तर पर सघन दौरा किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक डॉ आर एस सिंह एवं मो.इक़बाल अंसारी महासचिव फेडरेशन एवं जिलाध्यक्ष प्रदेश लिपिक संघ कोषाध्यक्ष आदित्य शर्मा उपस्थित रहे…!

प्रदेश लिपिक संघ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल अंसारी के द्वारा ब्लॉक प्रेमनगर में प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के कार्यकारिणी विस्तार को लेकर श्री खिलेंद्र वर्मा सहायक ग्रेड 2 जनपद पंचायत रामानुजनगर को ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमनगर की बागडोर सौपी गयी, सभी लिपिक साथी एवं अधिकारी कर्मचारियों ने उनका संगठन में स्वागत वंदन अभिनंदन किया!

इसी प्रकार ब्लॉक रामानुजनगर में भी बैठक का आयोजन किया गया और छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ तहसील अध्यक्ष रामानुजनगर की दायित्व श्री राजेश कुमार साहू सहायक ग्रेड 2 तहसील कार्यालय रामानुज नगर को सौंपी गई एवं दोनों तहसील अध्यक्षों को 15 दिवस के भीतर तहसील के कार्यकारिणी गठन करने का निर्देश दिया गया, उक्त बैठकों मे प्रदेश लिपिक संघ के प्रदेश महामंत्री धीरेंद्र उपाध्याय,विकास खण्ड चिकित्सा अधिकारी प्रियंका शर्मा, प्रेमनगर ब्लॉक फेडरेशन के संयोजक कमलेश्वर यादव रामानुज नगर ब्लॉक फेडरेशन के संयोजक रामनिवास साहू,संजय साहू,अशोक जायसवाल, विपिन पांडेय,सतीश पटवारी,राजेश साहू ,खिलेंद्र वर्मा,प्रतीक सिन्हा,धर्मेंद्र सोनी, उमेश कुमार साहू परमेश्वर सिंह रोशन खान, इम्तियाज़ खान,बाबूलाल सिंह,गणेश सिंह,सहित अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे..!

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *