प्रदेश संगठन व जिला भाजपा ने की 13 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*नवनियुक्त सभी मंडल अध्यक्षों को नवीन जिम्मेदारी की बधाई-बाबूलाल अग्रवाल*

*भाजपा संगठन ने युवा, महिला के साथ सभी समाज वर्गों को दिया समावेशी नेतृत्व*

*सर्वसम्मति से जिले में संपन्न हुआ भाजपा संगठन महापर्व चुनाव*

*संगठन में नई नियुक्तियों से जिले भर में जगह-जगह पार्टी कार्यालयो में मिठाई बांटकर फूल-माला, ढोल-नगाड़ा व आतिशबाजी से नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत*

*सूरजपुर शहर मुख्यालय में नवनियुक्त अध्यक्ष अरविंद मिश्रा को संगठन की कमान*

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर के द्वारा प्रदेश संगठन के द्वारा नियुक्त जिला संगठन चुनाव अधिकारी व जिला चुनाव पर्यवेक्षक एवं शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश व जिला समन्वय समिति के निर्देशन का पालन करते हुए गुरुवार को सूरजपुर जिला के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा नियुक्त 13 मंडलो के चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी के द्वारा सभी 13 मंडलों में संगठन चुनाव महापर्व के तहत बैठक आयोजित कर सभी मंडलों में पहुंचकर प्रदेश व जिला चुनाव अधिकारी एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक द्वारा भेजे गए बंद लिफाफे को खोलकर नवनियुक अध्यक्ष के नामो की विधिवत घोषणा की गई। जिसके बाद से ही भाजपा संगठन में नई नियुक्तियों से जिले भर में जगह-जगह पार्टी के मंडल कार्यालयो में कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को मिठाई बांटकर फूल-माला पहनाकर ढोल-नगाड़ा, परपरी पारंपरिक लोक नृत्य शैला, सुगा, सुआ के धुन में भाजपा जिन्दाबाद के नारों और जय जय श्री राम के जय घोष के साथ काफी आतिशबाजी कर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का कार्यकर्ताओं ने किया जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सर्वसम्मति से जिले में संपन्न हुए इस भाजपा संगठन महापर्व चुनाव के बाद भाजपा जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन ने युवा, महिला के साथ ही सभी समाज वर्गों को सम्मान देते हुए समावेशी नेतृत्व वाली टीम की घोषणा कर ऐतिहासिक कार्य किया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने प्रदेश व जिला संगठन के साथ ही सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष गणों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी अध्यक्ष गणों को टीम भावना के साथ संगठन कार्य को बहुत ही मजबूती के साथ करते हुए विधानसभा, लोकसभा चुनाव मैं किए गए कार्यों के तरह ही आगामी नगरीय निकाय चुनाव व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व जनहित के कार्यों को हर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाते हुए शहर सरकार में भी अब भारतीय जनता पार्टी का भगवा परचम लहराकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की बात कही है।

*संगठन ने इन्हें सौंपी मंडल अध्यक्ष की कमान*

प्रेमनगर मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा को पिछड़ा वर्ग से रामानुजनगर मंडल अध्यक्ष पवन सिंह को अनुसूचित जनजाति वर्ग से देवनगर मंडल अध्यक्ष अनिल साहू को पिछड़ा वर्ग से सूरजपुर शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद मिश्रा को सामान्य वर्ग से सूरजपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय नारायण राजवाड़े को पिछड़ा वर्ग से विश्रामपुर मंडल अध्यक्ष कैलाश सिदार को अनुसूचित जनजाति वर्ग से शिवनंदनपुर मंडल अध्यक्ष हरीश राजवाड़े को पिछड़ा वर्ग से लटोरी मंडल अध्यक्ष ठाकुर सिंह पैकरा को अनुसूचित जनजाति वर्ग से भटगांव मंडल अध्यक्ष रमेश कुमार गुप्ता को पिछड़ा वर्ग से भैयाथान मंडल अध्यक्ष सुनील साहू को पिछड़ा वर्ग से ओड़गी मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण पैकरा को अनुसूचित जनजाति वर्ग से बिहारपुर मंडल अध्यक्ष जग प्रसाद सिंह को अनुसूचित जनजाति वर्ग से प्रतापपुर में मुकेश तायल को सामान्य वर्ग से मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *