भाजपा देवनगर मंडल अध्यक्ष बने अनिल साहू

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल

सूरजपुर/देवनगर – भाजपा मंडल अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल देवनगर पहुंच कार्यकर्ताओं के मध्य अनिल साहू का नाम भाजपा मंडल अध्यक्ष के रूप में घोषणा की।घोषणा पश्चात करतल ध्वनि व नारों से सभागार गुंजायमान हो गया।मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर नए मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया।

बीते सात दिसंबर को मंडल अध्यक्ष के निर्वाचन के प्रक्रिया को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवनगर पहुंचे थे।इसी तारतम्य में भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल देवनगर के व्यावसायिक परिसर पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं के बीच पहुंच प्रदेश संगठन से मंडल अध्यक्ष हेतु अनिल साहू की घोषणा की। मंडल अध्यक्ष के नाम की घोषणा होते ही सभागार में मौजूद भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने ताली बजाकर स्वागत किया। जमकर नारेबाजी करते हुए एक दूसरे की मिठाई खिलाई।

नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अनिल साहू ने भाजपा प्रदेश, जिला संगठन व भटगांव विधायक व महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का आभार जताते हुए कहा कि मुझे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करूंगा।पार्टी हित एवं सिपाही के रूप में सदैव खड़ा रहूंगा। उन्होंने मंडल के सभी नेता, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *