प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर सफाई अभियान में जुटे कार्यकर्ता

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़ अंबिकापुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत शिवनन्दनपुर मण्डल के बारह मिल स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम किया 

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक सेवा पखवाड़ा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम के तहत 22 सितम्बर को पार्वतीपुर बारह मील के पास स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण का सफाई कार्यक्रम का आयोजन शिवनन्दनपुर भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवधन राम विझिया एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिला प्रभारी  की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

भारतीय जनता पार्टी मण्डल शिवनन्दनपुर अंतर्गत बारह मील स्थित हनुमान मंदिर में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत स्वच्छता अभियान चला कर मंदिर प्रांगण में सफाई कार्यक्रम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया

 ज्ञात हो कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय एवं प्रदेश व जिला नेतृत्व के आवाह्न पर सेवा पखवाड़े का कार्यक्रम प्रदेश, जिला, व मंडलों में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2024 तक कार्यक्रम किया जाना संगठन द्वारा सुनिश्चित किया गया है।

 

इस तारतम्बय में हनुमान मन्दिर प्रांगण में भाजपा मण्डल अध्यक्ष देवधन राम विझिया एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिला प्रभारी के गरिमामयी उपस्थिति में स्वच्छता कार्यक्रम सम्पन हुआ।

 इस कार्यक्रम में मुख्यरुप से शिवनन्दनपुर भाजपा मण्डल महामंत्री संदीप सरकार, मंडल मंत्री भागवत प्रजापति, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पवन बर्मन, गौरांक मंडल, कृष्णपाल विझिया, तारक सरदार ,देवेन्द्र सोनवानी, आनन्द विश्वास, बंटेश्वर सारथी, राम कुमार यादव, मिथलेश ठाकुर, देवशरण सिंह, ब्रह्मादेव, वीरेन्द्र कुमार, रामाधार राजवाड़े कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan