प्रभारी कलेक्टर ने सेवानिवृत्त कर्मचारी को शॉल एवं श्रीफल देकर किया सम्मानित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

प्रभारी कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगई ने कार्यालय वनमण्डलाधिकारी, वनमण्डल अम्बिकापुर, में कार्यरत रहे कर्मचारी श्री आशीष कुमार चाकी को सेवानिवृत्ति के अवसर पर श्रीफल एवं शॉल देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी अम्बिकापुर श्री अनिल कुमार सिन्हा उपस्थित थे।

उनके द्वारा सेवानिवृत्त तिथि को ही पेंशन अदायगी आदेश श्री चाकी को प्रदान किया।

वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया है कि कार्यालय वनमण्डलाधिकारी, वनमण्डल अम्बिकापुर में सहायक ग्रेड-01 के रूप में कार्यरत रहे श्री आशीष कुमार चाकी, 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त हुये।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan