प्रयास आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों का निःशुल्क बनेगा चिकित्सा प्रमाण पत्र

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर

जिले में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2023-24 में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 05 जून 2023 से प्रारंभ हो रही है।

जिसमें चयनित विद्यार्थियों को चिकित्सा प्रमाण पत्र की आवश्यकता है।

कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के निर्देशानुसार उक्त विद्यार्थियों को निःशुल्क चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए मेडिकल सुपरिटेंडेंट जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर को निर्देशित किया गया है।

उक्त जानकारी देते हुए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया है कि विद्यालय में चयन परीक्षा के माध्यम से प्रतिभावान कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों का प्रवेश होता है।

उनकी मदद के लिए चिकित्सा प्रमाण पत्र विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रदाय की जाएगी

Aashiq khan
Author: Aashiq khan