प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु आवेदन 29 मार्च तक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ सरगुजा अंबिकापुर

आशिक खान

 

 

अम्बिकापुर 28 फरवरी 2023/सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग अम्बिकापुर ने बताया है कि राजीव गांधी प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर में शैक्षणिक सत्र 2022-24 हेतु कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन विभागीय वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-Admission-detail पर 29 मार्च 2023 तक कर सकते है। राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत इस योजना के द्वारा प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित एवं प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होने हेतु सघन तैयारी करायी जाती है। ऑनलाईन आवेदन एवं अन्य जानकारी हेतु विभागीय वेबसाईड www.tribal.cg.gov.in कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, अम्बिकापुर प्रशासकीय अधिकारी प्रयास आवासीय विद्यालय अम्बिकापुर एवं सर्व विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं समस्त मण्डल संयोजकों से प्राप्त कर सकते हैं।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan