हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा हेतु उड़नदस्ता टीम गठित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 


CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरो चीफ  सरगुजा अंबिकापुर

आशिक  खान 

 

अम्बिकापुर 28 फरवरी 2023/छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की हायर सेकण्डरी की परीक्षा 1 मार्च एवं हाईस्कूल की परीक्षाएं 2 मार्च 2023 को प्रातः 9 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर श्री कुंदन कुमार के द्वारा परीक्षा में नकल व अनैतिक कार्यो आदि साधनों के उपयोग पर अंकुश लगाने एवं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने हेतु उड़नदस्ता टीम का गठन कर दिया गया है।  

जारी आदेशानुसार दल संख्या 1 हेतु निरीक्षण दल प्रभारी तहसीलदार अम्बिकापुर श्री भूषण मण्डावी को परीक्षा केन्द्र होलीक्रास अम्बिकापुर, उ.मा.विद्यालय अम्बिकापुर, उ.मा.विद्यालय सेन्ट जेवियर्स अम्बिकापुर, उ.मा.विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर अम्बिकापुर, शा.उ.मा.विद्यालय केदारपुर, उ.मा.विद्यालय विवेकानंद विद्या अम्बिकापुर, शा.कन्या परिसर उ.मा.विद्यालय अम्बिकापुर, उ.मा.विद्यालय खैरबार, उ.मा.विद्यालय सरगवां एवं शासकीय हाई स्कूल असोला हेतु निरीक्षण दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री गोपाल कृष्ण दुबे, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री संजीव कुमार भारती, सहायक शिक्षक एलबी श्रीमती प्रियंका राय, उच्च वर्ग शिक्षक श्रीमती अवंतिका गजोरिया को सहायक निरीक्षण दल प्रभारी गठित किया गया है।

दल संख्या 2 में डि-हिलाक्स पब्लिक स्कूल अम्बिकापुर, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करजी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कतकालो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सखौली, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दरिमा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवानगर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ादमाली, एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुरना हेतु प्रभारी तहसीलदार श्री प्रमोद कुमार देवहरे को निरीक्षण दल प्रभारी एवं नायब तहसीलदार श्री संजय कुमार, सहायक बीईओ श्री बीडी सिंह, शिक्षक एलबी श्रीमती पुष्पा एक्का एवं श्रीमती सुनिता उपाध्याय को सहायक दल निरीक्षण नियुक्त किया है। दल संख्या 3 में शासकीय बहुउद्देशीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगर पालिक निगम अम्बिकापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाईन अम्बिकापुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेण्ड्राकला, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरी हेतु नायब तहसीलदार श्री अजय कुमार गुप्ता को निरीक्षण दल प्रभारी एवं नायब तहसीलदार श्री सिद्धार्थ सिंह चौहान , शिक्षक एलबी श्री विनोद नाय, श्रीमती अल्पना सिन्हा, एवं श्रीमती सुगन्ती कुजूर को सहाकक निरीक्षण दल प्रभारी, दल संख्या 4 में प्रभात शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राई रघुनाथपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुण्ड्रा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धौरपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ौली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डुमरडीह,जोरी, कुन्दीकला आरा एवं उदारी हेतु प्रभारी तहसीलदार श्री रवि कुमार भेजवानी को निरीक्षण दल प्रभारी एवं प्रभारी नायब तहसीलदार श्री भुनेवश्वर टोप्पो, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री रघुनाथ प्रसाद, व्याख्याता श्रीमती शश्मि मिंज, शिक्षक एलबी श्रीमती मोना भग को सहायक निरीक्षण दल प्रभारी नियुक्त किया है। दल संख्या 5 में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लखनपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लहपटरा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुन्नी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लटोरी, गुमगराकला,आरेगी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदर्श जीवनदीप जजगा हेतु तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर को निरीक्षण दल प्रभारी एवं नायब तहसीलदार श्री प्रांजल गोयल,सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज तिवारी, शिक्षक एलबी श्रीमती चन्छ्रप्रभा सिंह, श्रीमती पूर्णिमा मेहता, को सहायक निरीक्षण दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। दल संख्या 6 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर, खम्हरिया, केदमा, डांडगांव, सलका एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुर हेतु प्रभारी तहसीलदार श्री मनीष सूर्यवंशी को निरीक्षण दल प्रभारी एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हेमप्रकार साहू, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्रीमती उषा किरण बखला, प्रधान पाठक श्रीमती निर्मला शुक्ला, एवं श्रीमती सुशीला तिग्गा को सहायक निरीक्षण दल प्रभारी नियुक्त किया गया है। दल संख्या 7 में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीतापुर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रिश्चियन सर्यापारा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्रतापगढ़,राजापुर एवं पेटला हेतु तहसीलदार श्री मुखदेव यादव को निरीक्षण दल प्रभारी एवं नायब तहसीलदार गोकुल प्रसाद दिनकर, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री महेश प्रसाद सोनी, शिक्षक एलबी श्रीमती अनिता तिवारी एवं श्रीमती स्नेहलता टोप्पो को सहायक निरीक्षण दल प्रभारी बनाया गया है। दल संख्या 8 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गेरसा, संत मोर्ट फोर्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनेया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वंदना, शासकीय हाई स्कूल ढोढागांव, गिरहुलडीह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भूसू हेतु नायब तहसीलदार सीतापुर श्री रामसेवक पैंकरा, को निरीक्षण दल प्रभारी एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री मिथलेश सिंह सेंगर, राजस्व निरीक्षण श्री छय कुमार पैकरा, व्याख्याता श्रीमती आकांक्षा, एवं शिक्षक एल बी श्रीमती रचना सोनी को सहायक निरीक्षण दल प्रभारी बनाया गया है। दल संख्या 9 में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बतौली, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोदा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरगीडीह, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगारी हेतु तसीलदार बतौली श्रीमती नितू भगत को निरीक्षण दल प्रभारी एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बतौली सुश्री इन्दु तिर्की, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री महेश ठाकुर, शिक्षक एलबी, श्रीमती कान्ता पैकरा एवं श्रीमती उमा कुजूर को सहायक निरीक्षण दल प्रभारी, दल संख्या 10 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्मदापुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कमलेश्वरपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलजोरा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बटाईकेला हेतु प्रभारी तहसीलदार मैनपाट श्री शिवनाराध राठिया को निरीक्षण दल प्रभारी एवं सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सतीश तिवारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक श्री बलबीर गिरी, व्याख्याता सुश्री मेरी ग्रेस लकड़ा एवं सुश्री सुमन को सहायक निरीक्षण दल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan