
मनेन्द्रगढ़ ब्यूरो
/ छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नया रायपुर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 में दिए गए प्रावधानों के तहत मृतकों के निकटतम वारिसों के लिए चार-चार लाख रूपये की सहायता स्वीकृत की गई है,
जिसके तहत तहसील मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम चंवरीडांड निवासी रूबी बाई पति लालमन की तालाब के पानी मे डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वैध वारिस ईश्वरदीन सोनवानी,
ग्राम बंजी निवासी देवशरण सिंह पिता धीर साय की सर्पदंश से मृत्यु होने के प्रकरण में उनके निकटतम वैध वारिस समुद्री बाई को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति की गई है।
Author: Aashiq khan
Post Views: 179



