प्री०इंजीनियरिंग एवं प्री०मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 100 अभ्यर्थी (64 अनुसूचित जनजाति, 36 अनुसूचित जाति) जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है,

उन इच्छुक अभ्यर्थियों से योजनांतर्गत आवेदन आमंत्रित की गई है।

अभ्यर्थियों का चयन प्राक्चयन परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंक के आधार पर किया जायेगा।

इस योजनांतर्गत विद्यार्थी को कोचिंग, आवास, भोजन, चिकित्सा, पुस्तक, प्रवेश शुल्क आदि निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।

चयनित विद्यार्थियों के लिए पात्रता एवं शर्ते- 12वीं बोर्ड परीक्षा गणित अथवा जीव विज्ञान विषय के साथ कम से कम 70 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण या समतुल्य ग्रेड प्राप्त अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते है।

छ0ग0 का मूल निवासी होना अनिवार्य है। निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग से हो तथा स्थाई जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण संलग्न करना अनिवार्य है।

पालक या अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक नहीं होना चाहिए। 10 रूपय के नॉनज्यूडिशियल स्टॉप पेपर पर प्रस्तुत करना होगा।

इच्छुक विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र 21 जून 2023 सायं 4.00 बजे तक सभी अभिलेखों के साथ कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कम्पोजिट बिल्डिंग प्रथम तल कलेक्ट्रेट परिसर अम्बिकापुर में जमा कर सकते है।

अधिक जानकारी एवं आवेदन पत्र आदि विभाग के वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in पर अवलोकन कर सकते हैं।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई