प्रेमनगर केदारपुर पुलिया के ऊपर पांच फिट बाढ़, सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

प्रेमनगर प्रतिनिधि सुश्रीं नीतू

 

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर स्थित केदारपुर मे पुलिया से पांच फिट बाढ़ आ जाने के कारण दर्जनों गांव का सम्पर्क टूट चूका है,

विदित हो की प्रेमनगर जनपद तहसील, बैंक स्कूल कॉलेज सहित विभिन्न तरह अधिकारी कर्मचारियों सहित छात्र छात्राओ के लिए आज मुसीबत का सबब बनकर रह गया,

अनवरत वर्षा व अत्यधिक वर्षा के कारण लोक निर्माण विभाग के सड़क मार्ग मे बनाये गए छोटे और

सतरहिन् पुलिया के निर्माण कर दिए जाने से आज हजारों परिवार का सम्पर्क मुख्यालय से टूट चूका है, जिससे पंचायत के सरपंच सचिव ग्रामीण स्कूल के छात्र सहित अस्पताल आने जाने वालो के लिए बड़ी ही मुसीबत का दिन गुजरा है, लोक निर्माण विभाॉग के लचर व्यवस्था के कारण ही ऐसा दिन देखना पड़ रहा है, सड़क मार्ग और पुलिया होते हुए पुलिया के ऊपर से पानी की तेज बहाव के कारण किसी की हिम्मत नहीं की क़ोई नदी के पुलिया से पार हो सके, सुबह से शाम हो गई किन्तु पुलिया से पानी कम होने का नाम नहीं ले रहा है,

ताजुब का बिषय है की सड़क है पुलिया है परन्तु लोगों को आने जाने मे जान जोखिम मे डालकर पार करना होगा, लेकिन तेज बहाव के कारण किसी की हिम्मत नहीं हुई लोग घंटो बैठे रह गए लगभग एक दर्जन से जादा गांव के लोगों का इस मार्ग मे आना जाना है किन्तु लोक निर्माण विभाग के लचर व्यवस्था के कारण लोगों को रामतीर्थ साइड से होकर प्रेमनगर जाना पड़ रहा है वहीं अस्पताल वाले श्रीनगर या सूरजपुर जाने को मजबूर हो गए, है, एक छोटी सी लापरवाही के कारण आज यह नतीजा निकल कर आया हुआ है, की इतने बड़े नदी मे रपटा पुलिया बनाकर रख दिया है,, वहीं केदारपुर से कोद वाऱी डाड़ जैसे रास्तो से अगर मुख्यालय जाना हो तो इस पुलिया मे भी ऐसी ही हालत उतपन्न हुई है, इस मार्ग को प्रधानमंत्री सड़क निर्माण के साथ ही कराया गया किंतु पुलिया को अत्यंत हो छोटा कद कर दिया जिससे पुलिया के ऊपर तीन फिट पानी दौड़ रहा है, जिससे वैकल्पिक व्यवस्था से भी लोग वँचित हो चुके है, यहां के लोगों का कहना है की लोक निर्माण विभाग के द्वारा रपटा पुलिया को ध्वस्त करते हुए आगामी वर्ष नवीन और ऊंचा पुल का निर्माण कराये जिससे लोगों को असुविधा न हो, कहा आज हजारों लोगों का आना जाना प्रभावित हुआ है इसका जिम्मेदार आखिर कौन, क्या इसी समय के लिए ऐसा निर्माण करा दिया गया है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई