
सूरजपुर अनिल साहू प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत योजना की व्यापक जागरूकता बढ़ाने और मौसम रबी वर्ष 2023-24 में बीमाकृत किसानों के घर तक नीतियों को पहुंचाने के उद्देश्य से ’’मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ अभियान का प्रारंभ फरवरी के प्रथम सप्ताह में किया जायेगा। अभियान के तहत बीमा पाठशाला का आयोजन कर कृषकों को योजना के प्रमुख लाभ और विशेषताओं के विषय में जागरूक किया जायेगा। साथ ही किसानों को फसल विविधीकरण के अंतर्गत फसल बीमा से लाभान्वित होकर फसल लेने हेतु आत्मनिर्भर होंगे। शिविर के दौरान किसानों को फसल बीमा से संबंधित अपने प्रतिक्रिया, प्रश्न, शिकायतें साझा करने का अवसर दिया जाएगा जिससे किसान फसल बीमा का लाभ उठाकर प्राकृतिक जोखिम के महत्व को समझते हुए वित्तीय सुरक्षा प्राप्त कर सकेगें।
Author: anil sahu
Post Views: 8,280





