बढ़ाबो ए धार सूरजपुर के मान, चला संगी करबो मतदान’’ नारे के साथ रैली की हुई शुरूआत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*मतदाता जागरूकता के लिए निकली बाइक रैली, कलेक्टर की मौजूदगी में रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया  रवाना*

*-कलेक्ट्रेट से स्टेडियम ग्राउंड तक चला मतदाता जागरूकता  अभियान*

सूरजपुर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आज कलेक्ट्रेट से स्टेडियम ग्राउंड तक बाइक रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसे जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर श्री रोहित व्यास की मौजूदगी में हरी झंडी दिखाकर ने स्टेडियम ग्राउंड के लिए रवाना किया। जिसमें सूरजपुर विकासखंड स्कूल के शिक्षक व स्टाफ साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। ’’ बढ़ाबो ए धार सूरजपुर के मान, चला संगी करबो मतदान’’ नारे के साथ रैली की शुरूआत हुई। लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के प्रतिशत बढाने के उददेश्य से रैली का आयोजन किया गया था जिसमें लगभग 100 लोगो  द्वारा अपनी सहभागीता का प्रदर्शन किया गया । स्टेडियम ग्राउंड  पहुंचने तक लगातार सड़क में उपस्थित आम जनता को मतदान के प्रति जागरूक करने का सकरात्मक प्रयास किया गया। स्टेडियम ग्राउंड  पहुंचते ही जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू के द्वारा उपस्थित जनो को मतदाता जागरूकता को लेकर शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही लोकतंत्र व निर्वाचन प्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी दी गई और लोकतांत्रिक शासन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए एक एक वोट के महत्व के बारे में बताया गया । रैली में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र पैकरा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu