बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह के खेल प्रतिभाओं को खेल गणवेश किया गया वितरित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/ बिश्रामपुर-* क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में खेल प्रतिभाओं को खेल गणवेश का वितरण क्षेत्र क्रमांक दो के जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कलेश्वरी कुर्रे के मुख्य आतिथ्य, लखनलाल कुर्रे श्रमिक नेता एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के अध्यक्षता एवं बाबूलाल राजवाड़े पूर्व जनपद सदस्य, राजेंद्र कुमार भोई श्रमिक नेता, एनवति राजवाड़े अध्यक्ष एसएमसी, सेवानिवृत्ति शिक्षक बालकिशुन राजवाड़े, गुड्डी बाई विश्वकर्मा उपाध्यक्ष एसएमसी के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया। संस्था के प्रधान पाठक सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री निशु रजवाड़े के नेतृत्व में सांस्कृतिक मंत्री रूपा सिंह, खेलमंत्री दुर्गा सिंह, उप प्रधानमंत्री अभिषेक विश्वकर्मा के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया।

मां सरस्वती की पूजा अर्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में लखनलाल कुर्रे द्वारा बच्चों को खेल भावना से खेलने, प्रतिदिन पढ़ने आने, शिक्षकों द्वारा बताए बातों का अनुसरण करने तथा प्रतिदिन शाम के समय पढ़ने बैठने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में बाबूलाल राजवाड़े पूर्व जनपद सदस्य, राजेंद्र कुमार भोई एवं सेवानिवृत्ति शिक्षक बालकिशुन राजवाड़े द्वारा भी संबोधित किया गया। राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता 2025 हेतु चयनित कैलाश राजवाड़े आत्मज सुरेंद्र राजवाड़े, डिकेश राजवाड़े आत्मज भुनेश्वर प्रसाद राजवाड़े, शतरंज हेतु चयनित टिकेश्वरी राजवाड़े आत्मजा कमला प्रसाद राजवाड़े, वर्षा सिंह आत्मजा स्व. नोहर सिंह को खेल गणवेश देकर सम्मानित किया। विदित हो कि दो खेल प्रतिभाओं को खेल गणवेश लखनलाल कुर्रे श्रमिक नेता एवं जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि द्वारा तथा दो बच्चों के खेल गणवेश बच्चों के पालको द्वारा क्रय किया गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो, पूनम गुप्ता बाल कैबिनेट के मंत्री बहादुर सिंह, विवेक राजवाड़े, दीपक कुमार, घरभरन राजवाड़े, कुश देवांगन एवं पियूष सक्रिय रहे। युवा साथी फाउंडेशन सूरजपुर द्वारा डाबर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से प्रदत मैंगो जूस, बिस्किट एवं मिक्चर वितरण उपस्थित समस्त अतिथियों एवं बच्चों को किया गया। कार्यक्रम का समापन एक पेड़ मां के नाम के तहत पीपल पौधारोपण के साथ किया गया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पड़ गई