

अनिल साहू
पुलिया टूटने के दो महीने बाद भी कोई कार्यवाही न होने से नाराज ग्रामीणों उठाया ये कदम
ग्रामीणजन स्थानीय विधायक, मंत्री और जिला प्रशासन पर लगा रहे अनदेखी का आरोप
सूरजपुर – पुल टूटने के बाद ग्रामीणों द्वारा खुद ही नया रास्ता बनाने का एक अजीबोगरीब मामला निकलकर सामने आ रहा है ।
दअरसल पूरा मामला जनपद पंचायत भैयाथान क्षेत्र अन्तर्गत डबरीपारा और खूंटरापारा के बीच गोबरी नदी पर बने पुलिया का है जो विगत जून के महीने में भारी बारिश के कारण पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था ।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय राजमार्ग से 10 – 12 गांव को जोड़ने वाली यह पुलिया को क्षतिग्रस्त हुए दो माह से अधिक का समय बीत चुका था और हैरत की बात तो यह है कि पुलिया क्षतिग्रस्त होने के बाद ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक एवं मंत्री को अवगत करा दिया गया था । और तो और कलेक्टर एस जयवर्धन स्वयं अपनी टीम के साथ स्थल निरीक्षण करने गए और ग्रामीणों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए जल्दी ही वैकल्पिक मार्ग निर्माण का आश्वासन दिया था। लेकिन एक माह बीत जाने पर भी प्रशासन द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई तो ग्रामीणों ने पुनः कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन के माध्यम से 15 दिवस के अंदर उचित कार्यवाही की मांग की थी इसके बावजूद लगभग दो माह बीत जाने पर कहीं से कोई सुनवाई नहीं हुई तो नाराज तीन चार गांवों के ग्रामीण इकट्ठे होकर और श्रमदान कर वैकल्पिक मार्ग बनाना शुरू कर दिया । ग्रामीणों द्वारा स्वयं एकजुट होकर रास्ते का निर्माण करना कहीं न कहीं प्रशानिक कार्यशैली को आईना दिखा दिया है । इस मामले सबसे चौंकाने वाली बात यह है स्थानीय जनपद पंचायत सदस्य सहित पंचायतों के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों श्रमदान के साथ साथ आर्थिक सहयोग से वैकल्पिक मार्ग बनाने का फैसला किया है ।
अब देखना यह है कि ये खबर चलने के बाद नेता मंत्री सहित जिला प्रशासन क्या कदम उठाती है
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




