बस्तामुक्त विद्यालय माध्यमिक शाला रुनियाडीह का आकस्मिक निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के जिला एवं प्रांतीय पदाधिकारीयों द्वारा किया गया*

 *बस्तामुक्त विद्यालय की अवधारणा को देखा एवं अनुकरणीय पहल बताया*

सूरजपुर/ विश्रामपुर- क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह का आकस्मिक निरीक्षण अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के वासुदेव यादव प्रांतीय सचिव, दुर्गा देवी सिंह प्रांत महिला प्रमुख, फूलकुमारी दीदी क्षेत्रीय महिला प्रमुख, राजेश कुमार अग्रवाल जिलाध्यक्ष सूरजपुर द्वारा किया गया। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि आपने विद्यालय में बस्तामुक्त व्यवस्था अवधारणा को देखा एवं सराहा। बिना बस्ता बोझ के बच्चे जब विद्यालय आते हैं तो निश्चित तौर पर उनके शरीर का विकास नैसर्गिक रूप से होता है और बच्चे आनंदमयी वातावरण में विद्यालय में प्रवेश करते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण संस्था में बच्चों की औसत उपस्थिति है।

निश्चित तौर पर संस्था में औसत उपस्थिति जहां बढ़कर शत-प्रतिशत हुई है तो वहीं बच्चे हंसते खेलते विद्यालय आने को उत्सुक भी रहते हैं। आज संस्था में दर्ज सभी बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वासुदेव यादव ने बच्चों को कहानी के माध्यम से नैतिक शिक्षा से जोड़ने का प्रयास किया आपने बताया की संस्कार ही बच्चों को महान बनाता है और उसे उन्नति पथ पर आगे बढ़ाता है इसलिए हमें नैतिक शिक्षाओं का अनुसरण कर उसके अनुरूप बनने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में राजेश अग्रवाल तथा फूल कुमारी दीदी द्वारा भी संबोधित किया गया। इस दौरान रामनगर संकुल के शैक्षिक समन्वयक विजेंद्रलाल जायसवाल, संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो, श्रीमती पूनम गुप्ता, मध्याह्न भोजन पकाने वाली सहायिका सुमित्रा राजवाड़े तथा नान दईया, बाल कैबिनेट के समस्त मंत्री सक्रिय रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर