बस्तामुक्त विद्यालय मिडिल स्कूल रुनियाडीह में वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती समारोह सह नेवता भोज आयोजित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

 *अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम जिला सूरजपुर का आयोजन*

सूरजपुर/ बिश्रामपुर- क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय मिडिल स्कूल रुनियाडीह में वीरांगना रानी दुर्गावती जी की जयंती समारोह सह नेवता भोज का आयोजन अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम जिला सूरजपुर द्वारा किया गया। संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सह वक्ता वासुदेव यादव प्रांतीय सचिव अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम केंद्र जशपुर नगर उपस्थित रहे तो वहीं विशिष्ट अतिथि स्वरूप श्रीमती दुर्गा देवी प्रांत महिला प्रमुख अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, गोपाल राम प्रांत खेल प्रमुख एवं जिला संगठन मंत्री, राजेश अग्रवाल अध्यक्ष जिला समिति सूरजपुर, विजय राजवाड़े मंडल अध्यक्ष ग्रामीण, संत सिंह पूर्व अध्यक्ष सरपंच संघ सूरजपुर, रामधनी भगत सचिव जिला समिति, शशि किरण खेस जिला महिला संयोजक, शेष नारायण क्षत्री जिला श्रद्धा जागरण प्रमुख, हेमराज सिंह सचिव नगर समिति बिश्रामपुर, आमवती नेताम, एनवति राजवाड़े अध्यक्ष एसएमसी तथा गुड्डी बाई विश्वकर्मा उपाध्यक्ष एसएमसी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संस्कार केंद्र की बहने एवं बच्चे, दुर्गा वाहिनी की बहने सहित पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह के बच्चे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। माध्यमिक शाला रुनियाडीह की छात्रा पायल राजवाड़े द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन वृतांत को सुनाया गया तो वहीं रचना सिंह जिला समन्वयक दुर्गा वाहिनी के नेतृत्व में दुर्गा वाहिनी की बहनों द्वारा आत्मरक्षा कला प्रदर्शन कर मन मोह लिया। मुख्य वक्ता वासुदेव यादव ने अपने उद्बोधन में उपस्थित बच्चों को संस्कारवान बनने, नैतिक शिक्षा को आत्मसात करने सहित भविष्य निर्माता बनकर ग्राम गौरव बढ़ाने तथा रानी दुर्गावती की तरह लड़कियों को अपने आत्म सम्मान की रक्षा खातिर तत्पर रहने प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में दुर्गा देवी सिंह, शेष नारायण क्षत्री, संत सिंह, विजय राजवाड़े एवं राजेश अग्रवाल द्वारा भी उद्बोधित किया गया। इस दौरान दशमनी भगत, विरेंद्र ठाकुर, विश्वनाथ शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, सेवक राम सिंहा, नान बाई, कौशिल्या, उर्मिला, गायत्री राजवाड़े, मुकुटमणी राजवाड़े, जानकी, कमला प्रसाद शांति सिंह, भुनेश्वरी राजवाड़े सचिव आरती स्व सहायता समूह, मालती देवांगन, कन्हैयालाल, सोनेबाई, फूलवती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।वनवासी कल्याण आश्रम के पूर्व छात्र एवं सक्रिय सदस्य स्वर्गीय रामदयाल भगत जी के सम्मान में दो मिनट मौन रह श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नेवता भोज में बच्चों को बालूशाही मिठाई, चना मसाला की सब्जी सहित दाल फ्राई, आलू लौकी सब्जी, चावल, आचार परोसा गया। कार्यक्रम का समापन एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत पीपल एवं कदम के पौधे रोपित कर पर्यावरण संतुलन में वृक्षों का महत्व एवं उनकी आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। संस्था के शिक्षक रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो, पूनम गुप्ता, मध्याह्न भोजन सहायिका सुमित्रा राजवाड़े, नान दईया तथा बाल कैबिनेट के मंत्री निशु राजवाड़े, टिकेश्वरी, निर्जला, रूपा सिंह, रेशमी, दिव्या, अभिषेक विश्वकर्मा, करण, घरभरन, शिवम, दीपक तथा नितेश ने कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग किया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई