

अनिल साहू
सूरजपुर/रामानुजनगर। 30 सितंबर से गाँव में दीवार लेखन कार्य शुरू किया गया। आदि साथियों ने घर-घर जाकर लोगों को अभियान के संदेश समझाए और दीवारों पर नारे लिखे – “स्वच्छ रहो, स्वस्थ रहो”, “हर बच्चा पढ़ेगा, गाँव बढ़ेगा”। बच्चों ने भी भाग लिया और गाँव का हर मुख्य स्थान रंगीन संदेशों से सज गया।
अभियान के अंतिम दिन 2 अक्टूबर 2025 को ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में ग्रामवासी, सचिव, सर्पंच, नोडल अधिकारी और सभी आदि सहयोगी उपस्थित रहे। गाँव के लोगों को स्वाक्षरता की शपथ दिलाई गई कि वे न केवल स्वयं पढ़ेंगे बल्कि दूसरों को भी पढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
सभा में अभियान के 15 दिवसीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सचिव ने रिपोर्ट पढ़ी जिसमें बताया गया कि ग्राम के अधिकांश परिवार अब सरकारी योजनाओं से जुड़ गए हैं। सरपंच ने कहा कि यह अभियान ग्राम के लिए एक नई शुरुआत साबित हुआ है।
अंत में नोडल अधिकारी ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि यह केवल समापन नहीं बल्कि ग्राम के नए युग की शुरुआत है। ग्रामीणों ने संकल्प लिया कि वे अपने गाँव को स्वच्छ, साक्षर और आत्मनिर्भर बनाने में पूरा योगदान देेंगे।
इस तरह 2 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सरईपारा में आदि कर्मयोगी अभियान का सफल समापन हुआ, जिसने ग्राम में विकास और जागरूकता की नई लहर ला दी।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




