बारिश में भी भूलन को सुनने लोग दिखा रहे हैं उत्साह,बरसते पानी में छाता के सहारे भाजपा प्रत्याशी का जनसंपर्क अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू  चुनाव को लेकर अब लोगों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के लगातार जनसंपर्क से चुनावी माहौल गरमा गया है हालांकि अभी कांग्रेस के प्रत्याशी का घोषणा होना बाकी है मगर चुनाव प्रचार प्रसार में भाजपा ने पहले प्रत्याशी घोषित कर आगे निकलने की कोशिश की है।
भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं उनके इस चुनावी अभियान में बारिश भी रोड़ा नहीं बन पा रहा है।भारी बारिश के बीच भी लोग छाता लगाकर उनको सुनने देखने,समझने उत्साह दिखा रहे हैं। रामेश्वरम गांव में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान जब अचानक तेज बारिश हुई तो लोग घरों से छाता लेकर पहुंच गए और छाता लगाकर सैकड़ो की संख्या में लोग भूलन सिंह मरावी से मिलते जुलते रहे यहां तक की बारिश में ही शैला सुगा नृत्य भी होता रहा और भाजपा प्रत्याशी भीगते लोगों के बीच अपनी बात रखते हुये क्षेत्र के चहुँमुखी विकास के लिए आशीर्वाद मांगा।भूलन सिंह के गांवों में पहुंचने पर उनका परंपरागत ढंग से जोरदार स्वागत हो रहा है गांव-गांव में उनका जनसंपर्क चुनावी प्रचार प्रसार में तेजी ला दिया है।भूलन सिंह सहज सरल व्यक्तित्व के धनी है और यही व्यक्तित्व लोगों को पसंद आ रहा है अब यह बात अलग है यह मतदान में कितना प्रभाव डालेगा देखने की बात होगी।फिलहाल भाजपा का चुनावी प्रचार प्रसार क्षेत्र में चुनावी रंग ला दिया है।गांव की गलियों में चुनावी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है और प्रेमनगर के तकदीर का फैसला करने लोग आकलन लगाने लगे हैं।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर