
सूरजपुर अनिल साहू रामानुजनगर के दो भाजपा नेताओं का सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर वार को लेकर भाजपा की किरकिरी हो रही है।
बताया जाता है कि रामानुजनगर में भाजपा का चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया जिसमें रामानुजनगर के मंडल पदाधिकारी सक्रिय रहे मगर उनका नाम अखबार में नहीं छपा जिसका आरोप उन्होंने मीडिया का कामकाज देखने वाले पदाधिकारी पर लगा दिया और ऐसे लोगों को हटाने की भी बात कह डाली जिसको लेकर मीडिया का कामकाज देखने वाले पदाधिकारी ने भी मंडल के उक्त पदाधिकारी को अखबार में नाम छपवाने के लिए विज्ञापन जारी करवाने की नसीहत दे दी।एक दूसरे पर वार करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया गया चुनाव की शुरुआती दौर में भाजपा नेताओं के ऐसे क्रियाकलापों पर लोग चुटकी भी ले रहे हैं सोशल मीडिया पर यह भी एक मैसेज चल रहा है की 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का खिलाफत करने वाले इस चुनाव में अपना पाप धोने में कुछ ज्यादा व्याकुल है।बहरहाल ऐसे मैसेजों पर अनुशासित पार्टी बताने वाली भाजपा क्या अनुशासन का डंडा चलाएगी?यह देखने की बात होगी। बहरहाल प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों चुनावी शोर गुल बढ़ गया है भाजपा ने पहले प्रत्याशी घोषित कर चुनाव प्रचार प्रसार में आगे निकलने की कोशिश की है और इस क्षेत्र के प्रत्याशी लगातार गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।
*परिवर्तन यात्रा में भी एक जिला पदाधिकारी को मिली थी कड़ी फटकार*
चुनाव आते ही रामानुजनगर किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियों में रहता ही है हाल ही में भाजपा का परिवर्तन यात्रा जब यहां पहुंचा था तो कार्यक्रम के शुरुआती दौर में ही भाजपा के एक जिला पदाधिकारी को भी परिवर्तन यात्रा के साथ पहुंचे एक वरिष्ठ नेता की कड़ी फटकार झेलनी पड़ी थी और उन्हें मंच से नीचे उतरना पड़ा था बताया जाता है कि जिला पदाधिकारी की कार्य शैली से वरिष्ठ नेता नाराज हो पड़े थे,इसे भी लेकर चर्चाओं का दौरा चलता रहा।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






