

अनिल साहू
*मोदी की मन की बात को भाजपाइयों ने सुना
सूरजपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को देवनगर भाजपा मंडल कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया और इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम सभी कार्यकर्ताओं युवाओं ने उपस्वास्थ्य केंद्र ग्राम पंचायत पोंडी के प्रांगण में फलदार वृक्ष लगाया गया। देवनगर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दौलत प्रताप सिंह ने कहा कि पेड़ों की संख्या कम होने पर वातावरण में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए आवश्यक है कि हम सभी आगे आएं और बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौधरोपण अवश्य करें। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पंचायतों में भी पौधरोपण किया गया है। आज के परिवेश में पेड़ लगाया जाना बहुत ही जरूरी है। पौधरोपण के दौरान यह संकल्प ले की ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाएंगें और इसकी सुरक्षा भी करेंगे। ताकि, हमारे जीवन में ऑक्सीजन की कमी न रहे। इस कार्यक्रम मे पोड़ी के बूथ अध्यक्ष बाबूलाल सिंह, अमित साहू, भूपेश प्रताप सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, सोमेश सिंह, नवीन ठाकुर, रिशु सिंह, हेमंत सिंह, उत्तम विश्वकर्मा, अंकित सिंह, शिवनारायण गुप्ता, अनुज पटेल, कमलेश, आशीष साहू, पुरन सिंह, राजेश, भंडारी सहित अन्य देवतुल्य कार्यकर्तागण व बड़ी संख्या मे ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर







