भीषण गर्मी व लू को देखते हुए समर कैम्प होंगे स्थगित स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कोरिया। प्रदेश में भीषण गर्मी, लू चलने की वजह से प्रदेश में चल रहे समर कैम्प को स्थगित करने का आदेश आज छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान छात्र-छात्राओं को रचनात्मक गतिविधियों में संलग्न कर उनमें बहुमुखी कौशल के विकास हेतु समर कैंप का आयोजन किए जा रहे थे, किंतु प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू को मद्देनजर रखते हुए शासन द्वारा आयोजित किए जा रहे समर कैंप को तत्काल प्रभाव से स्थगित करने का आदेश जारी की गई है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया