भूमि का जल स्तर बढ़ाने चलेगा वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

ब्यूरोचीफ सरगुजा

आशिक  खान 

 

 

अम्बिकापुर


महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत अंतर्गत आजादी का अमृत महोत्सव के तहत वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाभियान प्रारंभ कराया जाएगा। वृक्षमाला नदी तट परियोजना का मुख्य उद्देश्य नदियों के प्रवाह को बारह मासी धारा प्रवाह बनाए रखने के लिए ताकि भूमि के जल स्तर को बढ़ाया जा सके, इससे नदी के आस-पास हरियाली में वृद्धि होगी तथा वातावरण में बढ़ते तापमान को कम करने से जीवन स्तर में सुधार होगा।

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप के नेतृत्व में वृक्षमाला नदी तट संरक्षण महाअभियान संबंधित गतिविधियां 15 अगस्त 2023 तक चलेगी। इसके साथ ही गूगल रिपोर्टिंग फार्म के माध्यम से फोटोग्राफ, वीडियो, अखबारों की कतरनें आदि के साथ संबंधित जानकारी अपलोड की जाए। अमृत सरोवर के अन्य पहलुओं (पूर्णता, पीपी, पीएलओ, एवं यूजी नामांकन आदि) की भांति ही इस संबंध में भी भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा कृत कार्यवाही के संबंध में संक्षिप्त सूचना देते हुए समीक्षा की जा सकती है।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई