भैसा चोरी के मामले नामजद शिकायत, फरियादी को मिली धमकी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा  बीते दिनों मे सूरजपुर जिले के कई थाना क्षेत्र से भैस बैल बकरा बकरी की चोरी मे काफी इजाफा हुआ हैं जिसकी शिकायत पशु पालकों द्वारा विभिन्न थानो मे शिकायत किया हैं किन्तु अबतक फरियादियों को चोरी हुई भैसा बैला बकरा मिला ना ही चोरो तक पुलिस पहुंच पाई है ऐसे मे पशु पालक काफी चिंतित नजर आ रहे हैं जबकि ग्रामीण अचलो मे किसान खेती करने तथा बकरा बकरी अपने जीवोकोपार्जन के उद्देश्य से ही पालन पोषण करते है जिनको इन्साफ आज तक नहीं मिल पाया हैं,,ऐसा ही एक मामला श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुनेश्वर पुर चीखला पारा से ठाकुर प्रसाद राजवाड़े ने आज थाने मे लिखित शिकायत करते हुए बताया हैं की गांव के ही चार लोग मुनाजीर अंसारी, जयकुमार साहू, वृजमोहन साहू, एवं सूर्यकान्त राजवाड़े  द्वारा मेरे घर मे बांध कर रखें दो नग भैसा चोरी कर ले जा रहे थे तो अचनाक मेरा नींद खुल गया, जिससे मेरा भैसा नहीं ले जा सके वहीं तथा ऋषि राजवाड़े आत्मज राजा राम राजवाड़े भुनेश्वर पुर चीखला पारा के चार नग भैसा की चोरी होने के बाद भैसा ले जाते हुए लोगों ने चोरी का भैसा ले जाते हुए वीडियो बनाकर वार्यरल किया जिससे  यह अनुमान लगाया जा रहा हैं की आवेदक ठाकुर प्रसाद ने भी ज़ब अनावेदको से भैसा चोरी की बात ज़ब उन्हें कहाँ तो उल्टा उन लोगों ने जान से मारने की धमकी दिया जिससे आवेदक काफी डरा हुआ थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई हैं, अब देखना यह है की आवेदक के शिकायत पर पुलिस अब कबतक पूछताछ कर आएगी की कार्यवाही करेगी, बाहरहाल ऋषि राजवाड़े के दो नग भैसा अभी तक नहीं मिल पाया वहीं ठाकुर राजवाड़े की नींद खुलने के कारण उनका भैसा चोर ले जाने मे कामयाब नहीं हो  पाएl l

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan