
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर
आशिक खान
गरीब बेसहारा परिवारों को गर्म कंबल का वितरण
सूरजपुर जिले के लंका पारा निवासी भोला प्रसाद अग्रवाल अजय अग्रवाल द्वारा विगत एक दशक से क्षेत्र के गरीब बेसहारा परिवारों को ठंड और सर्दी के मौशम को देखते हुए हजारों महिला पुरुषो बुजुर्गो विधवा सहित अन्य जरूरत मंद परिवारों को कंबल प्रदान कर आशीर्वाद ले रहे हैं,
भोला प्रसाद अग्रवाल अजय अग्रवाल पवन बोरवेल के संचालक है,लगातार उनके द्वारा इस परोपकार से गरीबो के हित मे कृति मान स्थापित किया है,
विदित हो की गरीबों को कंबल प्रदान आज परशुराम पुर के पंडो बस्ती कुमेली जल प्रपात स्थल के समीप किया गया, वहीं, मदनपुर, केशवपुर, राजापुर, मोहनपुर सहित पंडो आदिवासी परिवारों को प्रति वर्ष ठंड के तेवर को देखते हुए उन्हें गर्म कंबल प्रदान करते हैं,
आज अजय अग्रवाल के पुत्र भी मुंबई से अपने ईष्ट मित्रों के साथ कंबल वितरण मे गरीबों के कंधो पर कंबल रखकर आशीर्वाद ग्रहण किये वहीं नन्हे बच्चों को टोपी और बिस्किट का किया वितरण
इस अवसर पर अखलेश सिंह, आशिक खान, जुन्नू,राधव बगला,दिव्यांशु शर्मा,पूर्वां मुंद्रा,एस जोहर,अर्चित खेड़िया,एवं वेदांस अग्रवाल सहित काफी सख्या मे ग्रामीण जन मौजूद थे l





