
CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो
अंबिकापुर सरगुजा
विश्व हिन्दू महासम्मेलन का भव्य आयोजन कृष्णापुर मंडल मे धमाकेदार हुआ सम्पन्न,
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर जनपद क्षेत्र के कृष्णापुर मे विश्व हिन्दू सम्मेलन का आयोजन आयोजित किया गया,
जिसमे बडी संख्या मे आसपास गांव की माताएं बहने भाई बुजुर्गो एवं युवकों का जन सैलाब सी भीड़ एकत्र हुई,
कार्यक्रम से पूर्व भारत माता के छाया चित्र एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छाया चित्र पर तिलक चंदन व पूजा आरती उपरान्त प्रारम्भ किया गया,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व वक्ता रज्जू राजवाड़े का पुष्प वर्षा व माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया,,
वहीं उन्होंने समस्त हिन्दू सम्मेलन मे शामिल लोगों से आग्रह किया की रामायन ग्रंथ भगवान प्रभु राम भगवान भोले शिवशंकर द्वारा किये गए धर्म रक्षा सुरक्षा का पवित्र ग्रंथ है, ग्रंथ के अनुरूप अनुकरण करें तथा अपने जीवन को गलत कार्यों से दूर रक्खें साथ ही अन्य कई महहत्वपूर्ण बाते साझा किया जिससे लोगों ने उनका अभिवादन तालियों और जयकारा से किया l
वहीं विजय राजवाड़े संयोजक एवं अध्यक्ष ने अपने उदबोधन मे सबसे पहले हिन्दू समाज मे उपस्थित जनमानस को सर्व प्रथम सम्मेलन मे आने पर अभिवादन वंदन अभिनंदन किया तथा आभार व्यक्त करते हुए कहा की हर गांव मे महीना सप्ताह मे एक दिन सभी गांव के लोग एकत्र होकर रामायन का कथा सुने प्रभु राम के जीवन और उनके कर्मो का सीख लें जिससे आप सभी का जीवन सुखमय और आनंदमय हो, तथा एक रामयन हर घर हो जिसका भजन सुबह शाम करें, आरती करें, उन्होंने समस्त माता बहनों से अपील करते हुए हुए प्रभु राम के पद्ध चीन पर चलने का संकल्प दिलाया,
ललिता राजवाड़े, रामगोपाल शर्मा, शेष नारायण शर्मा ने भी हिन्दू सम्मेलन मे आये म्हानुभावो से हिन्दू भाइयों बहनों को संगठित रहने व पूजा अर्चना जैसे महत्त्वपूर्ण बातें रखी गई l
सभा का संचलक अशोक यादव, संजय दुबे रामकिशुन द्वारा किया गया l
समापन की घोषणा शेष नारायण शर्मा, द्वारा किया गया
इस अवसर पर समस्त अतिथियों का सम्मान साल श्रीफल द्वारा किया गया,
साथ ही छतीसगढ़ की परम्परानुसार सुआ, कर्मा जैसे लोक नृत्य का जोरदार आयोजन किया था,
इस अवसर पर हिन्दू सम्मेलन को सफल बनाने मे बडी भूमिका के रूप मे खण्ड वाहक, संत साहू, श्रवण राजवाड़े, मंडल प्रमुख शिवनासरायन, नागेश्वर तिवारी, महेंद्र राजवाड़े, कौशल सिंह, किसुन राम, ललन सिँह, योगेंद्र राजवाड़े, सुदामा, सरपंच मिलिनियम, रायसिंह, अनिल देवांगन, राजेंद्र, शिव प्रताप, विनोद कुमार, सत्यनारायन, चैत राम बल्लीकरण राधेश्याम सहित काफी संख्या मे हिन्दू समाज की महिला एवं पुरषों की उपस्तिथि मे कार्यक्रम का समापन हुआ l




