मतदाताओं के लिए बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र, संगवारी मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर ब्यूरो 

जिले के सभी विधानसभाओं में आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए है।

जो आकर्षक है और अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

जिले के तीनों विधानसभा के अंतर्गत कुल 728 मतदान केंद्र है। 53 शहरी क्षेत्र व 675 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित है। इन मतदान केन्द्रो में 25 संगवारी मतदान केंद्र है, जिसके संचालन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी महिला कर्मियों की है।

विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर(04) के अंतर्गत 10 संगवारी मतदान केन्द्र, भटगांव(05) क्षेत्रांतर्गत 10 एवं प्रतापपुर (06) में 05 संगवारी केन्द्र बनाये गये है

। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक अर्थात कुल 03 दिव्यांग बूथ बनाया गये है।

इसके साथ ही एक युवा बूथ निर्धारित किया गया है।

बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को लंबी लाइन की कतार में लगने की आवश्यकता नहीं है,

मतदान केंद्र में उन्हें प्राथमिकता दी गई है। दिव्यांगजन, 80 प्लस व उम्रदराज लोगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी मतदान केंद्रों में की गई है।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan