
अम्बिकापुर ब्यूरो
/ जिले की तीनों विधानसभा में होम वोटिंग कुशलता से संपन्न कराने के लिए कुल 20 टीमें बनाई गई है, प्रत्येक टीम में एक-एक पीठासीन अधिकारी तथा मतदान अधिकारी हैं।
होम वोटिंग के तहत जिले में 166 में से 165 मतदाताओं ने मतदान किया। सोमवार को हुई होम वोटिंग में लुण्ड्रा विधानसभा में 37 और सीतापुर विधानसभा में 36 मतदाता रहे
, यहां शतप्रतिशत वोटिंग आज ही पूर्ण हो गई है। अम्बिकापुर विधानसभा में 93 मतदाताओं में से 92 द्वारा वोटिंग की गई।
इनमें एक मतदाता अनुपस्थित होने के कारण कल 30 अप्रैल को दल फिर वोटिंग कराने जायेंगे।
सरगुजा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत बलरामपुर जिले में 112 मतदाता रहे।
यहां शतप्रतिशत मतदान पूर्ण कर लिया गया है। सूरजपुर जिले में 01 मई की तिथि होम वोटिंग हेतु निर्धारित की गई है।
Author: Aashiq khan
Post Views: 220




