मतदान की तरह निष्पक्ष, पारदर्शी, सावधानी के साथ मतगणना कार्य सम्पन्न करें- कलेक्टर श्री लंगेह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

कोरिया नीरज साहू 01 दिसम्बर,बैकुंठपुर विधानसभा निर्वाचन का मतदान 17 नवम्बर को बेहद शान्ति पूर्वक संपन्न हुआ है। बता दें 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे सभी 8 प्रत्याशियों के चुनावी परिणाम आना शुरू होगा। इसी तारतम्य में कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह आज स्ट्रांग रूम बनाएं गए शासकीय रामानुज आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल, बैकुंठपुर का निरीक्षण किया साथ ही जिले के तमाम अधिकारियों, आरओ, सुरक्षा अधिकारियों  मतगणना अधिकारियों, पर्यवेक्षक, माइक्रो आब्जर्वर की मौके पर बैठक भी ली।
कलेक्टर श्री लंगेह सभी मतगणना अधिकारियों से कहा कि जिस तरह से मतदान प्रक्रिया बेहद शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुआ है, उसी तरह से मतगणना कार्य भी निष्पक्ष, पारदर्शी, सावधानी पूर्वक संपन्न कराएं। उन्होंने सभी अधिकारियों को 3 दिसम्बर को निर्धारित समय पर पहुंचने औऱ किसी भी प्रकार इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल, पेन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, आईपैड, कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस आदि मतगणना स्थल पर नहीं लाने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लंगेह ने कहा कि पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद  सामान्य मतों की गिनती शुरू होगी।
जिला पंचायत सीईओ डॉ आशुतोष चतुर्वेदी ने सम्बंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि जो प्रशिक्षण में बताया गया है उसी अनुरूप कार्य करना है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह करते हुए कहा कि मतगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने की जिम्मेदारी हम सबकी है, ऐसे में सभी अपनी जवाबदेही को गंभीरता से लेते हुए मतगणना कार्य को सकुशल करें।
स्ट्रांग रूम के निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नन्दिनी साहू, रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती अंकिता सोम सहित सम्बंधित अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया