महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का किया जा रहा है आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2024 के अवसर पर शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है. आज प्रथम दिवस में बेस्ट प्रोडक्ट आर्ट कॉम्पिटिशन तथा साईस माडल कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया। उक्त कॉम्पिटिशन में 135 छात्र/छात्राओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद रायपुर, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद तथा डिपार्टमेन्ट ऑप साईस एण्ड टेक्नालॉजी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित किया गया है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच.एन. दुबे द्वारा छात्र, छात्राओं को विज्ञान की उपलब्धि एवं महत्व को बताया गया। इस कार्यक्रम के सफल संचालन में महाविद्यालय के सभी सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता तथा कर्मचारियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर