महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जिले में आयोजित वजन त्यौहार के सत्यापन हेतु किया गया निरीक्षण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । श्री रामजतन कुशवाहा उपसंचालक संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा जिले में आयोजित वजन त्यौहार के सत्यापन हेतु निरीक्षण किया गया। जिले के सूरजपुर एवं भैयाथान परियोजनाओं के 5 आंगनबाड़ी केंद्रों (पर्री,झाँसी,बसदेई,सिरसी,मसीरा) वजन त्यौहार का सत्यापन किया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित गर्भवती माताओं , शिशुवती माताओं, महतारी वंदन के हितग्राही एवं पालकों को वजन त्यौहार के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही पूरक पोषण आहार के महत्व, बच्चों को रोज आंगनबाड़ी केंद्र भेजने के लाभ, महिलाओं को स्व सहायता समूह निर्माण करते हुए आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने के लिये प्रोत्साहित किया गया। उक्त अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रमेश साहू , सूरजपुर एवं भैयाथान के परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्य कर्त्ताएँ उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर