मां कुदरगढ़ धाम में 13 करोड़ की लागत से बनेगा रोपवे, 15 माह में होगा तैयार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। आराध्य देवी मां कुदरगढ़ धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित रोपवे निर्माण का सपना अब हकीकत बनने जा रहा है। शनिवार को कुदरगढ़ ट्रस्ट की कायर्कारिणी बैठक में रोपवे निर्माण को मंजूरी देते हुए हैदराबाद की अरकान इंफ्रा कंपनी के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए।

श्रद्धालुओं को बड़ी राहत

रोपवे निर्माण से श्रद्धालुओं को मां कुदरगढ़ धाम तक पहुंचने में बड़ी सहूलियत होगी। कठिन पवर्तीय रास्तों पर चढ़ाई किए बिना अब भक्तजन आसानी से धाम तक पहुंच पाएंगे।

अरकान इंफ्रा को ठेका

ट्रस्ट अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद अरकान इंफ्रा का प्रस्ताव सबसे कम दर पर चयनित हुआ। इसलिए रोपवे निर्माण का कार्य इसी कंपनी को सौंपा गया है।

15 माह में पूर्ण होगा काम

अनुबंध के अनुसार कंपनी को अग्रिम राशि के रूप में दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। अग्रिम राशि प्राप्त होने के 21 दिन बाद निर्माण कार्य प्रारंभ होगा और 15 माह के भीतर रोपवे निर्माण पूरा कर ट्रस्ट को सौंपा जाएगा।

बैठक में उपस्थित सदस्य

बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, मेजर अनिल सिंह, भुवन भास्कर सिंह, बाबूलाल अग्रवाल, सुभाष गोयल, सुरेश अग्रवाल, ओंकार पांडेय, बलराम सोनी, राजेंद्र प्रताप सिंह, आशीष प्रताप सिंह, राजेश तिवारी, संजय यादव, प्रदीप द्विवेदी, अवधेश गुर्जर, एस. के. तिवारी, अजय तिवारी, प्रवीण गुर्जर, लवकेश गुर्जर, सहित कायर्कारिणी सदस्य एवं ठेकेदार उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *