मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तैयारी का खाद्य मंत्री ने लिया जायजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

CG  आजतक  न्यूज़

ब्यूरोचीफ अंबिकापुर

आशिक  खान 

 

अंबिकापुर

खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत बुधवार को पीजी कॉलेज ग्राउंड में आवश्यक तैयारी को देखने के लिए पहुँचे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

        ज्ञातव्य है कि गुरुवार को मूली पड़हा उराँव समाज अंबिकापुर द्वारा आयोजित सरहुल पूजा में शामिल होने के लिये मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 2 बजे अंबिकापुर पहुँचेंगे।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए खाद्य मंत्री श्री भगत पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुँचे। कॉलेज ग्राउंड में हैलीपैड के साथ जनप्रतिनिधियों और अन्य सामाजिक प्रतिनिधियों के बैठक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।

उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के गरिमा के अनुरूप सभी प्रकार की व्यवस्था करने के निर्देश दिये।

     निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री भानुप्रताप सिंह, मदरसा बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री इरफ़ान सिद्दीक़ी, तेलघानी बोर्ड के सदस्य श्री लक्ष्मी गुप्ता, कलेक्टर श्री कुंदन कुमार, ज़िला सीईओ श्री विश्वदीप, एडिशनल एसपी श्री विवेक शुक्ला, एसडीएम श्री डीएस उइके, श्री मंगल उरांव सहित अन्य जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan