मुस्लिम समुदाय जिला कमेटी कि आवश्यक बैठक सम्पन्न हुआ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

मुस्लिम जिला कमेटी की बैठक दिनांक 2/4/023 स्थान विसुनपुर मदरसा में बैठक आयोजित  किया गया l

आज का बैठक जिला सदर जनाब इजराइल खान  की अध्यक्षता व सदारत में बैठक विसुनपुर मे आहूत हुई l

सुरजपुर ज़िले के  ब्लॉक  रामानुजनगर  स्थित ग्राम पंचायत  बिसुनपुर मे मुस्लिम समुदाय  के तत्वधान  मे आवश्यक बैठक  आयोजित  किया गया l

बैठक मे प्रमुख  बिंदु  समस्त जिले के कब्रिस्तान  मे  अहाता निर्माण कार्य एवं ज़नाजा  शेड  तथा विद्युतकरण होना  है, जिस जिस स्थानों मे वक्फबोर्ड सम्पत्ति में नाम नहीं चढ़ पाया हो तथा वन अधिकार सम्पत्ति में नाम का प्रसताव पास कराकर पटे की मांग करना  आवश्यक  है l 

मुस्लिम समुदाय में पहली पत्नी के रहते हुए बिना वजह अन्य कों भगाकर  लाना तथा दूसरे जगह निकाह करना पूर्ण प्रतिबंधित  रहेगा l

बिना तहकीकात के बिना कोई भी कमेटी निकाह न पढ़ाये l

तथा लव जिहाद जैसे  कुरीतियों मे किसी भी कमेटी के लड़के के द्वारा गैर जाती की लड़की को निकाह पढ़ाया जाना जुर्म है ऐसे परिस्तिथि मे हिन्दू मुस्लिम के बिच  विवाद  कि स्तिथि हमेशा  बना रहता है, ऐसे मे मुस्लिम समाज  कि जिम्मेदारी  नहीं होंगीl

जिस कमेटी  मे ऐसा हरकत यानि बिना तहकीकात  निकाह पढ़ाया  जाएगा  वह कमेटी अपनी जिम्मेवारी  लेगा,जिले कि कमेटी कोई सहयोग नहीं करेगा l

 

 शादी विवाह में बाजा  गाजा  डीजे भी सभी अपने अपने कमेटी में पूर्ण रुप से प्रतिबन्ध करें ,

, विवाद की जिम्मेदारी दूल्हा पक्ष बराती कि होंगी तथा  कमेटी द्वारा जुर्माना का भी  प्रावधान रहेगा l वहीं देवनगर स्थित बिशुनपुर  मदरसा  कि जैरे निगरानी जिला कमेटी के द्वारा अब से किया जाएगा  तथा  l

बाकिरमा मे होने वाले उर्स भी अब जिला कमेटी के नेतृत्व मे होना तय हुआ  है l

जिले के जिस जिस स्थान मे मुस्लिम सुन्नी जमात  कमेटी बनाई  गई है सभी  कमेटी के लोगों और कमेटी के द्वारा नशा, शराब  जुआ, अपराध  चोरी, चुगली, लड़ाई  झगड़ा  जैसे  बुराईयों से दुरी बनाये l

साथ हिन्दू मुस्लिम एकता स्थापित  कराएँ  किसी भी  प्रकार  कि बातो  कों हिन्दू मुस्लिम विवाद  कि रु रेखा  न बनाये

छोटी  छोटी बातो  कों लेकर कमेटी का गठन  करना भी अनुसासन  के खिलाफ  है l ऐसे विवादीद  कमेटी कों जिला कमेटी द्वारा एकजुटता करने पर जोर देगा l यह जानकारी  CG आजतक  टीम के शीर्ष  पत्रकार कों लगने के बाद  खबर  का प्रकाशन  किया है.l

आज  के कार्यकर्म कि रूप रेखा जिला सदर इजराईल  खान  एवं विभिन्न कमेटी के सदर, नायब  सदर सहित  मुस्लिम समाज  के जानाकारो  के समक्ष प्रस्ताव पारित   किया गया हैl

जिसमे सभी ने अपना सहमति  दी है  इस अवसर सैकड़ो  कि संख्या मे मुस्लिम सुन्नी जमात  के लोग मौजूद  रहे l

 

 

 

 

 

 

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई