मेहमान प्रवक्ताओं के मौलिक अधिकारो का किया जा रहा हनन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG  आजतक  न्यूज

प्रतिनिधि ओढ़गी सूरजपुर

मोहन राजवाड़े 

 

मेहमान प्रवकाताओ के मौलिक अधिकारों का किया जा रहा हनन

 

 शासन पर भेदभाव का लगाया आरोप

शासन तक मीडिया के माध्यम से पहुंचेगी बात नहीं तो करेंगे आंदोलन

 सूरजपुर जिले के ओढ़गी जनपद स्थित शासकीय संचालित आईटीआई मेहमान प्रवक्ता कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष हरीश साहू के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश भर के शासकीय आईटीआई मेहमान प्रवक्ता प्रशिक्षण अधिकारी ऐसे तो कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग में विगत 15 वर्षो से भी अधिक समय से सेवा देते आ रहे हैं सेवा भी ऐसा जहां नियमित के एक चौथाई मानदेय न किसी प्रकार की अवकाश की सुविधा न ही किसी प्रकार का पीएफ/ईपीएफ कटौती।.

इतने वर्षो से शासन और विभाग द्वारा हजारों योग्य और शिक्षित लोगों का भविष्य खराब कर गरीबी में जीने को मजबूर करने के बाद भी विभाग को पता ही नहीं है कि मेहमान प्रवक्ता कौन हैअधिकारियों और मंत्रियों को पत्राचार करते करते चप्पल घिस गए लाखों रुपए संघ द्वारा फूंक दिया गया धरना प्रदर्शन और संचनालय और मंत्रालय के चक्कर लगाकर फिर भी विभाग व प्रशासन को कोई फर्क ही नहीं पड़ा। काम लेने के समय कर्मचारी और बाकी समय आप कौन-हम कौन बोल रहे हैं विभागीय अधिकारी और मंत्री मौखिक जानकारी दे रहे हैं कि आपकी जानकारी नियमतीकरण के लिए भेजा गया है लेकिन दूसरे तरफ दोहरापन व्यवहार का परिचय दे रहे हैं जब सूचना का अधिकार से जानकारी मांगी जा रही है तो उसमे निरंक जानकारी भेज रहे हैं ये कैसा सौतेला व्यवहार है जहां इतने वर्षो से शोषित करने के बाद जब नियमतीकरण करने की बात आ रही है तो मेहमान प्रवक्ताओं को विभाग व प्रशासन दरकिनार करने में लगा हैl

जबकि शासन द्वारा नियमतीकरण के लिए चाही गई अनिवार्य 05 बिंदुओं को मेहमान प्रवक्ता पूर्ण करते हैं इसके बावजूद इनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है नियम की बात अधिकारी करते हैं लेकिन एक नियम भी मेहमान प्रवक्ताओं के हित में लागू नहीं कराया जाता है।

नियमित के समान ही सारा कार्य लिया जा रहा है लेकिन लाभ चवन्नी भर का नही दे रहे हैं 187 आईटीआई में 187 नियम है मेहमान प्रवक्ता के लिए कहीं महिलाओं के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया जाता है तो कहीं गाली और धमकी दिया जाता है बावजूद इन सभी को सहन कर जा रहे हैं कि भविष्य में मेहमान प्रवक्ताओं को नियमतीकरण का लाभ मिलेगा लेकिन अब विभाग व प्रशासन ने हद पार कर दी निर्धारित शैक्षणिक अर्हता रखने के बावजूद भी इन्हें अनदेखा किया जा रहा है फिर भी अंधेर नगरी चौपट राजा सब देख रहे हैं l

लेकिन कर कुछ नहीं रहे हैं यदि मेहमान प्रवक्ताओ को नियमतीकरण नहीं मिला तो 400 पद आने के बाद इनका जीवन तबाह हो जाएगा नियम विरुद्ध 31 मई से सेशन समाप्त करने की धमकी दे रहे हैं सेसन चलता है पूरे वर्ष भर ये कैसा मजाक चल रहा है इस विभाग में मेहमान प्रवक्ताओं के साथ कोई सुध तो ले अभी समय है विभाग और शासन इनके हित में फैसला ले और नियमितकरण दे।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan