
सूरजपुर अनिल साहू 29 नवंबर 03 दिसंबर मतगणना तिथि पर मतगणना स्थल पर पहुंचने वाले सभी संबंधितों के लिए कुछ आवश्यक दिशा निर्देश निर्धारित किये गए हैं। जिसमें मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिये निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित किये गए पहचान पत्र व्यक्ति विशेष के पास होना आवश्यक है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा कर्मियों की तलाशी के पश्चात ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही मतगणना गणना केंद्र पर मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, कैलकुलेटर, पेन व अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल डिवाइस पूर्ण रूप से वर्जित हैं।
Author: anil sahu
Post Views: 150




