
बिलासपुर के पंचपेड़ी थाना का मामला l
रहस्यमय तरीके से गायब हुए व्यक्ति की शिकायत, थाने मे दर्ज नहीं करने का मामला प्रकाश मे आया है,
पीड़ित परिवार ने पुलिस, अधिक्षक बिलासपुर से लिखित शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई है,किन्तु आजतक हप्ते भर बीत जाने के बाद भी शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया गया है,
उल्लेखनीय है की 09 जुलाई 24 को शिव कुमार कुर्रे एवं रमेश कमलाकर दोनो एक साथ शाहगंज
थाना जोंन पुर उत्तर प्रदेश गए हुए थे,
बताया जा रहा की वहां पर नदीम नाम के व्यक्ति से ईटा भट्टा से संबंधित लेनदेन को लेकर गए थे,
विदित हो की 14जुलाई 24को शिवकुमार और रमेशकमलकर दो व्यक्ति शाहगंज से फूलपुर बस से आये थे,
वहीं फूलपुर से बिलास पुर 14 जुलाई को टेन की टिकिट भी खरीदा गया है,
ज़ब परिवार के लोग सम्पर्क किये तो बात हुई थी की दोनों एक साथ वहां से निकलने वाले है
, तथा टेन मे बैठ गए है,
15जुलाई को रमेश कमलाकर द्वारा बताया गया की शिवकुमार दूसरे डिब्बे मे बैठा है,मै दूसरे डब्बे मे हूँ,,
बिलास पुर ट्रेन से उत्तर कर बात करा दूंगा,,जबकि
जिस नंबर से बात हुई वह नंबर शिव कुमार का था
,जिस नंबर से रमेश कमलाकर बात किया था
,हमलोगों को रमेश कमलाकर के ऊपर सम्पूर्ण रूप से संदेह है की शिवकुमार कुर्रे को मार कर फेक दिया गया है,
जिसके द्वारा ट्रेन की टिकट और मोबाईल को दोपहर मे घर पहुंचा कर दिया, पूछने पर सही जानकारी नहीं दे रहा है,
जिसकी शिकायत थाना पंचपेड़ी मे लिखने से मना कर दिया जिससे परिवार के लोग रमेश कमलाकर के विरूद्ध थाने मे शिकायत करने पहुँचे थे
लेकिन थाने दार ने शिकायत दर्ज करने से मना कर दिया जिससे मायूस होकर प्रार्थी और पीड़ित परिवार एस पी से लिखित शिकायत कर जांच व कार्यवाही की गुहार लगाई है,
यह दुःखद पहलू यह रहा की दो व्यक्ति एक साथ गए थे, ज़ब फूलपुर से टिकिट कटाया गया, उस वक़्त शिवकुमार से बात हुई लेकिन फिर परिवार के लोग फोन से बात किये तो रमेश कमलाकर बोला सुबह बात दूंगा,
लेकिन वहीं व्यक्ति ट्रेन की टिकिट और लापता व्यक्ति का मोबाइल नंबर परिवार के लोगों को लाकर देता है
, यह अजीबो गरीब मामला है, कुल मिलाकर अपराधी अपराध से बचने बहुत बड़ा सड्यंत्र कर रहाहै, जिससे परिवार के लोगों मे पहाड़ टूट रहा, है,
ऐसे समय मे पुलिस के अधिकारी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाये घंटो बैठा रक्खा लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं किया गया, जिससे मायूस होकर पीड़ित परिवार बिलास पुर एस पी से गुहार लगाई है,
अब देखना दिल चस्प होगा की किस तरह की कार्यवाही होती है या माम्मे को ठंडे बस्ते मे अतित बना दिया जाएगा,,








