रामगढ़ महोत्सव 2023 समापन समारोह में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य एवं संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत होंगे।

रामगढ़ महोत्सव में संस्कृति विभाग द्वारा दो प्रस्तुतियां भी शामिल होंगी।

5 जून 2023 को रामगढ़ महोत्सव के समापन समारोह में विद्यालयीन छात्र-छात्राओं द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी जायेंगी।

इसके बाद आमंत्रित कलाकारों को प्रस्तुति होगी जिसमें शास्त्रीय संगीत गायिका सुश्री भारती राजपूत, सरगुजिहा लोक गायक श्री संजय सुरिला और बांसुरी वादक श्री हेमराज प्रस्तुति देंगे।

इसके साथ ही नृत्यधाम कला केन्द्र भिलाई, विद्यालयीन कार्यक्रम, कला विकास केन्द्र बिलासपुर और पारंपरिक गीत संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan