
रामानुजनगर में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव का भव्य आयोजन, दस करमा दलों ने दी शानदार प्रस्तुति
रामानुजनगर। जनपद पंचायत रामानुजनगर के तत्वावधान में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हाई स्कूल मैदान में विकासखंड स्तरीय करमा महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक भूलन सिंह मरावी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष गुलाब सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रामप्रताप साहू एवं जय प्रकाश उपाध्याय ने की।
किया महोत्सव में विकासखंड के छह सेक्टरों से कुल दस करमा दलों ने हिस्सा लेकर अपनी पारंपरिक नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया। इनमें जय सेवा करमा दल आमगांव, छोटे साजन करमा दल आमगांव, शिव शक्ति करमा दल मदनेश्वरपुर, सूर्यवंशी करमा दल परशुरामपुर, ममता करमा दल बकना, लोक नीरजनी करमा दल अर्जुनपुर, शक्ति साजन करमा दल रामेश्वरम, जय मां कुदरगढ़ी करमा दल देवनगर तथा जय पहाड़ी बाबा करमा दल गोपीपुर सहित अन्य दलों ने आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।रामेश्वरम प्रथम, अर्जुनपुर द्वितीय और मांजा ने प्राप्त किया तृतीय स्थानप्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करमा दलों को पुरस्कृत किया गया। इसमें रामेश्वरम करमा दल ने प्रथम, अर्जुनपुर करमा दल ने द्वितीय तथा मांजा करमा दल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागी करमा दलों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गप्रकश करमा नृत्य हमारी सांस्कृतिक पहचान विधायकजय मुख्य अतिथि विधायक भूलन सिंह मरावी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरगुजा की पारंपरिक करमा महोत्सव और करमा नृत्य हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। करमा नृत्य हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से हमारी लोककला और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के साथ ही नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। उन्होंने करमा दलों, आयोजन समिति, दर्शकों, मंच पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सरपंच-सचिवों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया, सभा को सम्बोधित जय प्रकाश उपाध्याय, सुरेश मरकाम ने भी




आयोजन समिति एवं पुलिस प्रशासन की रही महत्वपूर्ण भूमिका
कार्यक्रम में आयोजन समिति के सुशील कुमार टोप्पो, धनी बाबू, सुरेश मरकाम, बनारसी राजवाड़े, सरपंच लखन सिंह, उदय सिंह, अशोक साहू, राजीव चक्रधारी, श्रीराम पोर्ते एवं रामसिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी रमेश पटेल एवं विराट विसी के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप शर्मा ने किया, जबकि समापन अवसर पर मंडल संयोजक स्वेता जायसवाल ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की। पूरे आयोजन में पारंपरिक करमा नृत्य, लोक संस्कृति और उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला।




