“रामानुजनगर में शिक्षा सप्ताह के छठे दिन मिशन लाइफ गतिविधि संपन्न”

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

(विभिन्न विद्यालयों में इको क्लब के छात्रों ने किया वृक्षारोपण)

सुरजपुर । जिले के कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राम ललित पटेल, समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक श्री शशिकांत सिंह एवं उपसंचालक जिला शिक्षा श्री रविंद्र सिंह देव के मार्गदर्शन में तथा विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री पंडित भारद्वाज के नेतृत्व में रामानुजनगर के 308 प्राथमिक 92 मिडिल स्कूल, 24 हाई/ हायर सेकेंडरी स्कूल, एक पीएम श्री स्कूलऔर 02 सेजस विद्यालयों में शिक्षा सप्ताह का आयोजन एबीईओ, बीआरसीसी, बीपीओ 35 संकुल समन्यवयक/संकुल प्राचार्य केनिगरानी में सुचारू रूप से संपन्न हो रहा है। आज छठवें दिवस में मिशन लाइफ, इको क्लब के थीम का सभी शालाओं में विभिन्न गतिविधियां कराई गई। हाय/ हायर सेकेंडरी विद्यालयों में इको एवं युवा कैबिनेट के छात्र तथा प्राथमिक स्कूलों में बाल कैबिनेट के छात्रों के लीडरशिप में छात्रों ने औषधि युक्त पौधों, लता वाली सब्जियों का पोषण वाटिकाओं में रोपण किया। शाला परिसर की स्वच्छता उसका दायित्व तथा समय-समय पर निगरानी के लिए कार्य योजना बनाया गया। स्वयं के कपड़े, नाखून, बाल की सफाई,मिट्टी की उर्वरा एवम जल संवर्धन के संबंध में विविध कार्यक्रम हुए। स्थानीय क्षेत्र में ऐतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के स्थलों को भी बताया गया। “एक पेड़ मां के नाम” के अनुरूप विद्यालयों में ट्री गार्ड के साथ वृक्षारोपण किया गया तथा सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई। वृक्षों की महत्ता और उपयोगिता पर स्कूलों में गतिविधि आयोजित हुआ। पर्यावरण का संतुलन एवं हमारे जीवन से वृक्षों के महत्व को समझाया गया। संकुल केंद्र पतरापाली के माध्यमिक शाला दवना में बाल कैबिनेट के सदस्यों का शपथ ग्रहण हुआ। यहां पोषण वाटिका का निरीक्षण सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू ने किया जिसमें छात्रों के द्वारा गिलोय जैसे औषधि युक्त पौधे और लता वाली सब्जियों का रोपण किया गया है। छात्र रुचि लेकर के पोषण वाटिका की देखभाल करते हैं। एसएमसी सदस्य रानी देवांगन ने शाला में अशोक वृक्ष लगाया।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर