
CG आजतक न्यूज़ अंबिकापुर

संकुल स्तरीय मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन का हुआ वृहद आयोजन
रामानुजनगर-
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के मंशानुरूप राज्य के प्रत्येक शासकीय विद्यालय में मेगा शिक्षक पालक सम्मेलन का आज आयोजन होना था।
इसके तारतम्य में आज संकुल केंद्र पिउरी व छिन्दीया के द्वारा स्थानीय मंगल भवन में मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिसमें नोडल अधिकारी के रूप में रविशंकर साहू उप अभियंता सीएसपीडीसीएल तथा सुश्री राधिका उज्जैन लोक यांत्रिकी विभाग उपअभियंता उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का आयोजन संकुल प्राचार्य श्री पीसी सोनी संकुल समन्वयक उत्तम सिंह भैना, मनोज प्रजापति के साथ मंच का संचालन बिहारी लाल साहू व मुकेश कुमार के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में पालक उपस्थित हुए, शासन द्वारा दिए गए निर्देशानुसार चौदह मुद्दों पर चर्चा परिचर्चा हेतु पालक शिक्षक सम्मेलन में संकुल अंतर्गत शिक्षकों के द्वारा क्रम से सभी बिंदुओं पर पालकों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए उपस्तिथ सरपंच व वरिष्ठ नागरिकों द्वारा समस्त पालकों से अनुरोध किया कि सभी पालक राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 का स्वागत करते हुए शिक्षकों द्वारा दिए गए समस्त निर्देशों का पालन करें।
अपने बच्चों को लगातार विद्यालय भेजें, शासन की सभी प्रकार की योजनाओं छात्रवृत्ति, निशुल्क गणवेश, निशुल्क पुस्तक प्राप्त करते हेतु उच्च शिक्षा प्राप्त करें।
बच्चों का सर्वांगीण विकास में लगे शिक्षकों का सहयोग करें,
इस अवसर पर वरिष्ठजनों माता पिता पालकों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ l







