राशन वितरण में धांधली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*सुशासन महोत्सव में भी की थी शिकायत, कार्रवाई न होने पर अब जनदर्शन में फिर सौंपा ज्ञापन*

*सूरजपुर। जिले के विकास खण्ड रामानुजनगर के ग्राम पंचायत परशुरामपुर के ग्रामीणों ने राशन दुकान में हो रही धांधली और लापरवाही से बुरी तरह त्रस्त हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नारी स्वयं सहायता समूह के सदस्य वर्षों से अपनी मनमर्जी से राशन वितरण कर रहे हैं। न तो समय पर राशन मिलता है और ग्रामीणों द्वारा शिकायत करने बाद भी कोई सुनवाई अभी तक नहीं हूई

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सुशासन महोत्सव के दौरान भी इस समस्या की शिकायत की थी, लेकिन उस समय भी प्रशासनिक अमला मौन रहा। इससे गांव में आक्रोश और बढ़ गया।

*प्रशासन तक नहीं पहुंची 4 साल की शिकायतें*

ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार चार वर्षों से सरपंच के पास शिकायत कर रहे थे, लेकिन अधिकारियों तक बात नहीं पहुंच पाई। शिकायतों पर कार्रवाई की जगह सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा अंततः में ग्रामीणों को कलेक्टर जनदर्शन में फिर से शिकायत दर्ज करानी पड़ी।*

मंगलवार को सरपंच प्रतिनिधि लालकेश्वर सिंह सरुता के नेतृत्व में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि वर्तमान समूह का संचालन अधिकार तत्काल निरस्त कर किसी जिम्मेदार समूह को यह जिम्मेदारी दी जाए।

ज्ञापन में सरपंच मीरा सिंह, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजु सिंह पुहुप, ब्रजेश गिरी, उमेश्वर सिंह, रामप्रसाद राजवाड़े, तुलेश्वर सिंह पोर्ते सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन अब भी ठोस कदम नहीं उठाता तो वे आंदोलन करने बाध्य होंगे। उनका कहना है कि गरीबों को मिलने वाला हक़ छीना जा रहा है, जबकि शासन का उद्देश्य उन्हें राहत देना है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *