
मनेन्द्रगढ़ ब्यूरो
नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ सभाकक्ष में राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2024 के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा देश के युवाओं के नाम संदेश को एलईडी के माध्यम से सुना गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में शामिल हुए और इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि ये भारत के युवाओं की ताकत है
जो भारत दुनिया के पांच बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में आया है। साथ ही पीएम मोदी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे तीर्थस्थलों में 22 जनवरी 2024 तक स्वच्छता अभियान चलाएं।
‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आज का ये दिन भारत की युवाशक्ति का दिन है।
ये दिन उस महापुरुष को समर्पित है जिसने गुलामी के कालखंड में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था।
ये मेरा सौभाग्य है कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मैं आप सब नौजवानों के बीच नासिक में हूं और मैं आप सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।
पांच दिनों के महोत्सव की थीम है ’’मेरा भारत, विकसित भारत /2047-युवाओं द्वारा युवाओं के लिए।’
पीएम मोदी ने कहा, “मैंने आह्वान किया था कि 22 जनवरी 2024 तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की और मंदिरों की साफ सफाई करें। स्वच्छता का अभियान चलाएं।
आज मुझे कालाराम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है।
मैं देशवासियों से अपना आग्रह फिर दोहराऊंगा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्त देश के सभी मंदिरों, तीर्थ क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाएं।”






