लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर-एसपी ने अम्बिकापुर देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार का निरीक्षण कर परिवहन, भण्डारण और सुरक्षा का लिया जायजा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर

लोकसभा निर्वाचन 2024 के परिप्रेक्ष्य में राज्य के समस्त आसवनी, बॉटलिंग यूनिट, ब्रूअरी, देशी मदिरा भाण्डागार एवं विदेशी मदिरा गोदामों की जांच एवं मॉनिटरिंग किये जाने का निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए हैं।

उक्त क्रम में गत दिवस गुरुवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विलास भोस्कर एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल द्वारा अम्बिकापुर स्थित देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने भाण्डागार से संबंधित आमद एवं प्रदाय व्यवस्था की जानकारी ली तथा परिवहन व्यवस्था एवं रेवेन्यू लॉक टिकट के साथ ही सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता की जानकारी ली।

सभी कैमरें क्रियाशील अवस्था में पाये गए। कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान भाण्डागार को आचार संहिता के प्रावधानों के अनुरूप संचालन के दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

उक्त निरीक्षण के दौरान जिला आबकारी अधिकारी नवनीत तिवारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी शीला बडा एवं आबकारी उपनिरीक्षक अनिल गुप्ता व स्टॉफ उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan