
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर के प्रेमनगर मार्ग मे नाली सफाई का कार्य आधा अधूरा कर पुनः छोड़ दिया गया है, जिससे अब और भी बिकराल स्तिथि आने वाला है,
उल्लेखनीय है की लोक निर्माण विभाग द्वारा एक दशक पुर्व सड़क निर्माण के साथ कराया था, जो नाली आज की स्तिथि मे जगह जगह से पट गया था,जिससे घरों मे से निकलने वाला दूषित जल सड़कों मे जमा हो रहा था, जिससे सबसे जादा दिक्क़त छात्रों को हो रहा था कियू की छात्र पैदल आना जाना करते है, डबरी नुमा पानी रुकने से उन्हें पार करने मे जूता चप्पल मोजा जूता उतार कर जा रहे थे,जिस पर CG आजतक न्यूज़ ने प्रमुखता से उठाया था, खबर पर संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कराया और कुछ दिन तक अधूरा कार्य करके छोड़ दिया, फिर प्रसासनिक अधिकारीयों से पंचायत को दबाव बनातें हुए नाली की सफाई कराया जा रहा था, चुकी नाली अभी भी दर्जनों स्थान मे पटा पड़ा है लेकिन अब पंचायत भी अधूरा कर छोड़ दिया है, ऐसे मे नगर वासियों और आने जाने वालो को भविष्य मे और भी दूषित जल संकट से जूझना पड़ सकता है,
नगर वासियों ने नाली की सम्पूर्ण सफाई कराने की गुहार जिला प्रसाशन से किया है, l





