
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर से कृष्णपुर सड़क मार्ग के डामरीकरण मे व्यापक तरीके से गुणवत्ता विहीन कार्य कराने का मामला प्रकाश मे आया है,
विदित हो की लोक निर्माण विभाॉग अंतर्गत विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस की सरकार मे ही यह सड़क मार्ग का तिहरी करण कराया गया जिसमे गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाया जा रहा
चुकी इतना घटिया तरीके से निर्माण कराया है की सड़क अप डाउन कर रहा है सड़क पूरी तरह घटिया व स्तर हिन् कराया गया है
जो बिलकुल ही अच्छा नहीं है, डामरीकरण से लेकर साइड फिलिंग के कार्य को स्टीमेन्ट के विपरीत कराया गया है, बाईक हो या बड़ी रोड मे चलते हुए वाहन टेड़ा हो जा रहा और ऑप डाउन की स्तिथि बराबर है,
जिससे हमेशा दुर्गठना की असंका बना रहता है, सड़क मार्ग स्वीकृति के बाद यह सड़क मार्ग मरम्मत के नाम से तीन बार बनाया जा चूका लेकिन सड़क मार्ग जस की तस है,
वहीं घटिया डामर व मटेरियल के प्रयोग व उपयोग के कारण सड़क मार्ग कई स्थान मे भशक कर टूट चुके है यह बड़ी विडंबना है
जिससे लोगों को आने जाने मे दिक्क़त होती है इस तरह सड़क मार्ग मे करोड़ो खर्च करने के बाद सड़क की हालत पहले से और खस्ताहल हो चूका है,
वहीं रामानुजनगर से कृष्णपुर तक सड़क मार्ग निर्माण मे व्यापक तरीके से घटिया निर्माण को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव इस्माईल खान ने CG आजतक से बताया की लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्यों की गुणवत्ता बिलकुल शून्य है,



इनके द्वारा बनाया गया सड़क मार्ग अत्यंत घटिया है उन्होंने इस सड़क मार्ग मे घटिया निर्माण को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री बिष्णु देवशाय, एवं प्रमुख सचिव के आलावा लोक निर्माण विभाग के सचिव से लिखित शिकायत करते हुए जांच व कार्यवाही की मांग किया है,



