
सूरजपुर अनिल साहू भारत सरकार की योजनाओं से नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर पिविरी, जगरनाथपुर, जरही, दरहोरा में आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा से गांव-गांव तक केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई जा रही है और लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान सभी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए शपथ ली। गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में ग्रामीणों को ओडीएफ प्लस होने पर अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत बच्चों के लिए सुपोषण किट एवं गोद भराई कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती माताओं को सुपोषण किट प्रदान किया। इस दौरान धरती कहे पुकार के अंतर्गत महिलाओं ने जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए नाट्य प्रस्तुति दी तथा रासायनिक खेती के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया। ग्रामवासी उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें उत्साह के साथ बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एक स्थान में मिली है। जिससे ग्रामीणजन अधिक से अधिक लाभान्वित होंगे।
इस अवसर पर सभी ने विकसित भारत के लिए संकल्प लिया एवं चलचित्र के माध्यम से विकसित भारत के उद्देश्य की सामान्य जानकारी दी गई। वैन के माध्यम से कृषि गतिविधि, ड्रोन डेमोंस्ट्रेशन व स्वाईल हेल्थ कार्ड डेमोंट्रेशन का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर किया गया। केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी पहल के तहत अपने अनुभव साझा किए।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




