विद्यालयों मे जरूरी तैयारी क़ो लेकर प्रचार्य और प्रधान पाठको की आवश्यक बैठक सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विद्यालयों में आवश्यक तैयारी को लेकर प्राचार्य/प्रधान पाठको का बैठक संपन्न

 

सूरजपुर जिले के – विकासखंड रामानुजनगर अंतर्गत संचालित 02 सेजेस विद्यालय, 16 हायर सेकंडरी,विद्यालय 8 हाई स्कूल के प्राचार्य एवं 92 मिडिल स्कूल 216 प्राथमिक शाला के प्रधान पाठकों का समीक्षा बैठक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामानुजनगर में दो पालियों में संपन्न हुआ।

सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहु एवम बीआरसीसी हजारी लाल चक्रधारी ने बैठक में नवीन शिक्षा सत्र के लिए शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी, विद्यालयों में साफ सफाई, मध्यान भोजन की तैयारी,

नवप्रवेशी छात्रों का,चिन्हांकन, वृक्षारोपण, विद्यालय में पंजियों का संधारण, पालक शिक्षक बैठक, शाला प्रबंध समिति की बैठक, शिक्षक डायरी, प्रार्थना सभा का आयोजन, पीएम श्री स्कूल का व्यवस्थित संचालन, पेयजल की व्यवस्था, शाला त्यागी बच्चों का पुनः प्रवेश, पाठयपुस्तक एवं गणेश शाला खुलने के पूर्व वितरण, बालवाड़ी केंद्र की स्थिति, यूथ एवम इको क्लब, यू डाइस, एफ एल एन प्रशिक्षण की उपयोगिता,

आगामी दिनों में विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण, प्रत्येक शालाओं में एक अंग्रेजी शिक्षक का प्रशिक्षण, न्योता भोजन, पोषण वाटिका का विकास आदि पर चर्चा कर शिक्षा सचिव महोदय, कलेक्टर महोदय जिला शिक्षा अधिकारी महोदय के द्वारा दिए गए

निर्देश के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan