विद्यालय में गुरु पूर्णिमा का हुआ आयोजन छात्रों ने शिक्षकों के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । शासन के मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में आज माध्यमिक शाला पतरापाली में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रार्थना में बच्चों को गुरु पूर्णिमा के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई।तत्पश्चात विद्यालय भवन में सरस्वती जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलित, माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना किया गया।
बच्चों ने सभी शिक्षकों का पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया तथा पैर छूकर आशिर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधान पाठक श्री बीआर हितकर ने बच्चों को बताया कि शास्त्रों के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन ही वेदों के रचयिता महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। सबसे पहले वेदों की शिक्षा महर्षि वेदव्यास ने ही दी थी, इसलिए हिंदू धर्म में उन्हें प्रथम गुरु का दर्जा दिया गया है। यही वजह है कि गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। संकुल समन्वयक जीडी सिंह ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह उन सभी अनुकरणीय गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने हमें प्रेरित किया, हमें मार्ग दिखाया और हमें जीवन के बारे में इतना कुछ सिखाया। कार्यक्रम में बच्चों के साथ साथ शिक्षकों द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम दिया गया।
अन्य शिक्षकों द्वारा भी गुरु पूर्णिमा के महत्व एवं पारम्परिक गुरु-शिष्य संस्कृति पर प्रकाश डाला। बच्चों को कार्यक्रम बाद प्राचीन काल में प्रचलित गुरुकुल व्यवस्था एवं उसका भारतीय संस्कृति पर प्रभाव विषय पर निबंध लेखन करवाया गया। शिक्षा सप्ताह के प्रथम दिवस पर शिक्षक, छात्र- छात्राओं द्वारा टीएलएम का निर्माण कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन बच्चों द्वारा किया गया जिसमें संस्कृतिक मंत्री रूपा यादव एवं आभार प्रदर्शन शिक्षा मंत्री अनिता सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महेंद्र पटेल, अनिता सिंह, कृष्ण कुमार यादव, योगेश साहू, सविता साहू, रघुनाथ जायसवाल, सरिता सिंह एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर